नीना गुप्ता को मिला रामानुजन अवार्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नीना गुप्ता को मिला रामानुजन अवार्ड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

नीना गुप्ता को मिला रामानुजन अवार्ड, ये कौन हैं ,क्या करती है जाने विस्तृत में

 

हम सभी को पता है की 22 दिसंबर को नेशनल मैथमेटिक्स डे के रूप में मनाया जाता है,क्योकि इसी दिन भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को तमिलनाडु के इरोड गांव में हुआ था और यह दिन उन्ही को समर्पित है। 

22 दिसंबर ,2021 को नेशनल मैथमेटिक्स डे के मौके पर नीना गुप्ता को गणित के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक रामानुजन पुरस्कार मिला। उन्हें यह पुरस्कार अलजेब्रिक ज्यामिति और कम्यूटेटिव बीजगणित में अच्छे योगदान के लिए मिला। नीना गुप्ता कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान में गणित की प्रोफेसर है। 

किस-किस भारतीय ने जीता है यह अवार्ड

अभी तक चार भारतीय ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीता है : 

  1. रामदोराई सुजाता
  2. अमलेंदु कृष्ण
  3. ऋतब्रत मुंशी
  4. नीना गुप्ता
इस अवार्ड की शुरुआत कब से हुई 

डीएसटी-ICTP-IMU युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार विकासशील देशों को दिया जाता है इस पुरस्कार का नाम भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में उनके नाम पर रखा गया है । इसकी स्थापना 2004 में हुई थी, और इसे पहली बार 2005 में ब्राज़ीलियाई गणितज्ञ मार्सेलो वियाना को सम्मानित किया गया था।